ऑस्ट्रेलिया सरकार बुधवार को सोशल मीडिया पर बैन लगाने का बिल पास करवाती हैं। इस बिल के अंतर्गत बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपयोग करने पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। ऐसे में अब 16 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
आपको बता दे कि पूरी दुनिया में या पहले ऐसा कानून होगा, जो कि सभी पार्टियों के समर्थन से लागू की गई हैं। ऐसे में बिल के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग 16 वर्ष से कम उम्र वाले कोई भी बच्चे ऑस्ट्रेलिया में नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अगर आप सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं, तो आप इस नए कानून को जरूर जान लें, कि आखिरकार क्यों ऑस्ट्रेलिया सरकार बच्चों को सोशल मीडिया प्रयोग से दूर रख रही हैं।
इंटरनेट मीडिया से बच्चों को दूर रखने की सलाह
बच्चों पर इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के पर रहे दुष्ट प्रभाव को मध्य नजर रखते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार नई बिल पारित की हैं , जिसके अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया के 16 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इस बिल बिल को प्रमुख पार्टियों की ओर से पूरी समर्थन मिलने के बाद इस बिल को आधिकारिक तौर पर लागू कर दी गई हैं। इस बिल के पक्ष में 102 वोट पड़े, वहीं विपक्ष में सिर्फ 13 वोट पड़े।
ऐसे में अब आस्ट्रेलिया सरकार बच्चों के माता-पिता से यह अनुरोध एवं सलाह जारी की है कि बच्चों को खास करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से दूरी बनाए रखें , अन्यथा उनके बच्चों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का पूरा प्रभाव पड़ेगा। अब देखना यह है कि इस बिल को पारित होने के बाद किस तरह से इस बिल को लागू किया जाने वाला है एवं इससे बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला हैं।






















