Samsung ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 7 भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद ही यह प्रीमियम स्मार्टफोन Amazon पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो गया है। अगर आप लंबे समय से Samsung का सबसे पतला फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सही साबित हो सकता है।
Galaxy Z Fold 7 Price India और डिस्काउंट ऑफर
Galaxy Z Fold 7 (256GB) की लॉन्च कीमत भारत में ₹1,74,999 रखी गई थी। लेकिन अब Amazon पर यह फोन खास बैंक ऑफर के साथ कम दाम में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹12,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹1,62,999 रह जाती है।

इसके अलावा Amazon पर Galaxy Z Fold 7 exchange offer भी उपलब्ध है। पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹59,150 तक का फायदा उठाया जा सकता है। यानी एक अच्छे फोन के एक्सचेंज पर ग्राहक यह फोल्डेबल फोन लगभग ₹71,150 तक सस्ता ले सकते हैं। Galaxy Z Fold 7 Amazon offer उन यूज़र्स के लिए खास है, जो प्रीमियम सेगमेंट में अपग्रेड करना चाहते हैं।
Galaxy Z Fold 7 Specifications और Features
यह स्मार्टफोन पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले के लिए जाना जा रहा है। इसमें 8.0-इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं बाहर की तरफ 6.5-इंच का फुल-HD+ कवर स्क्रीन मिलता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Ceramic 2 से सुरक्षित किया गया है।






















