(नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2025): सैमसंग ने भारत में अपने तीन नए बजट स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 4G लॉन्च कर दिए हैं। इन तीनों डिवाइसेस को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में बेहतरीन कैमरा, दमदार बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की तलाश में हैं। कंपनी ने इन मॉडलों को भारतीय मार्केट में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक्सक्लूसिव बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।
कीमत और उपलब्धता (Price & Availability in India)
Samsung Galaxy A07 4G Price ₹8,999 रखी गई है। यह तीन कलर वेरिएंट — ब्लैक, ग्रीन और लाइट वायलेट में आता है और इसे Samsung Online Store से खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy F07 4G Price ₹7,699 तय की गई है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव रूप से Flipkart पर उपलब्ध रहेगा।
वहीं, Samsung Galaxy M07 4G price ₹6,999 है और यह केवल ब्लैक कलर में Amazon India पर बिक्री के लिए मौजूद होगा। सभी तीनों फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
डिजाइन और डिस्प्ले

तीनों नए Samsung Galaxy A07 4G, Samsung Galaxy F07 4G, और Samsung Galaxy M07 4G स्मार्टफोन्स में 6.7-इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और वीडियो प्लेबैक अनुभव देती है।
















