Skip to main content
Samastipur News

₹13 हजार से कम में आया Realme का नया 5G फोन, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

Realme ने इंडियन मार्केट में एक नया मॉडल Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है, वो भी बजट रेंज में। जानिए यहां इसकी कीमत

विज्ञापन

इस महंगाई के जमाने में हमें अक्सर घर के लिए ऐसे फोन की तलाश होती है, जो बजट में होते हुए लंबी बैटरी बैकअप, अच्छी ड्यूरेबलिटी और काम चलाऊ फीचर्स दे दे। ऐसे में चाइनीज टेक कंपनी Realme ने इन जरूरतों को समझते हुए इंडियन मार्केट में एक नया मॉडल Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी ने इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है, वो भी बजट रेंज में। ऐसे में अगर आप भी घर के लिए अच्छा और सस्ता मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो जानिए यहां इसकी कीमत और फीचर्स।

खबर सुनें
विज्ञापन

क्या खासियत है इस फोन की?

  • Realme P4 Lite 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ काफी स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा.
  • इस मॉडल में 13MP का बैक कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलेगा। अगर आपको कैमरे से ज्यादा मतलब नहीं है, तो ये ऑप्शन आपके लिए अच्छा है।
  • परफॉर्मेंस कि बात करें, तो कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया है, जो Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा। खास बात यह है कि कंपनी 2 साल तक OS अपडेट एर 3 साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट देगी। वहीं, फोन को ओवरहीट से बचाने के लिए मॉडल में Airflow Vapour Chamber भी दिया गया है।
  • बैटरी कि बात करें, तो इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
  • वहीं, अन्य फीचर्स में धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा, 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, 3.5mm जैक और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।

क्या है Realme P4 Lite 5G की कीमत?

Realme P4 Lite 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. ऐसे में-

विज्ञापन
  • 4GB + 64GB: 12,999 रुपये
  • 4GB + 128GB: 13,999 रुपये
  • 6GB + 128GB: 15,999 रुपये

वहीं, कंपनी इस पर लॉन्च ऑफर के तहत 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह मॉडल Mosaic Blue और Mosaic Green दो कलर ऑप्शन में मिलेगा।

यह भी पढ़ें: OnePlus 15T Launch: 5 वेरिएंट, 7500mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट

यह भी पढ़ें: Xiaomi 17 Series: पावरफुल प्रोसेसर वाली सीरीज की पहली सेल शुरू, मिल रहे जबरदस्त बैंक ऑफर्स

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें