भारत में आज से Realme का नया स्मार्टफोन Realme P4 5G बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे पिछले हफ्ते Realme P4 Pro के साथ लॉन्च किया था। फोन खासतौर पर अपने 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के कारण चर्चा में है। फ्लिपकार्ट पर आज दोपहर 12 बजे से इसकी पहली सेल शुरू हो चुकी है और कंपनी ने आकर्षक ऑफर्स भी दिए हैं।

Realme P4 5G Price in India और सेल ऑफर्स

भारत में Realme P4 5G Price in India की शुरुआत 18,499 रुपये से होती है। यह कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,499 रुपये में और टॉप मॉडल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 21,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

सेल ऑफर्स की बात करें तो HDFC और ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर पर 1000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन Flipkart पर आज से एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है, यानी अगर आप ऑनलाइन इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको Realme P4 5G on Flipkart मिल जाएगा।

कंपनी ने फोन को तीन रंगों में लॉन्च किया है – Engine Blue, Forge Red और Steel Grey। इन कलर ऑप्शंस के चलते यूजर्स को एक प्रीमियम फीलिंग मिलेगी।