Realme 15 Pro 5G (9 अक्टूबर 2025): Realme ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ में नया धमाका किया है। कंपनी ने लॉन्च किया है Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition, जो HBO की पॉपुलर सीरीज़ Game of Thrones से इंस्पायर्ड है। खास बात यह है कि दुनियाभर में सिर्फ 5000 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। इस लिमिटेड एडिशन फोन की कीमत भारत में ₹44,999 रखी गई है। फोन में 50MP कैमरा, 7000mAh की बैटरी और 80W सुपरफास्ट चार्जिंग जैसी हाई-एंड खूबियां दी गई हैं।
रियलमी का नया स्मार्टफोन: डिज़ाइन में झलकी “Game of Thrones” की झलक

रियलमी का नया स्मार्टफोन एकदम प्रीमियम और कलेक्टर्स एडिशन है। इस लिमिटेड एडिशन फोन का गोल्डन-इन-ब्लैक डिजाइन और Targaryen Sigil लोगो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। फोन का बैक पैनल heat-resistant color shifting design पर आधारित है, जो तापमान के अनुसार ब्लैक से डीप टार्गैरियन शेड में बदलता है। इस फोन की पैकेजिंग भी बेहद यूनिक है — कंपनी ने बॉक्स को लकड़ी से तैयार किया है और इसमें customized SIM ejector pin, Game of Thrones थीम वाला केस और AI Edit Genie फीचर दिया है, जो फोटोज़ को थीम-बेस्ड एडिटिंग की सुविधा देता है।
Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition फीचर्स और परफॉर्मेंस
realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition price ₹44,999 रखी गई है और यह 12GB RAM व 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन में 6.8-inch OLED display दिया गया है जो 144Hz refresh rate और 6500 nits ब्राइटनेस के साथ आता है।
डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) चिपसेट मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सेटअप भी जबरदस्त है — रियर में 50MP मेन + 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और फ्रंट में 50MP का सेल्फी लेंस दिया गया है। फोन पर चलता है और इसका इंटरफेस के साथ कस्टमाइज़ किया गया है।
















