OPPO K13 Series 5G Diwali Offers: 17 अक्टूबर 2025, दिवाली से पहले ओप्पो इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने OPPO K13 Series 5G Diwali Offers के तहत अपने नए K13x, K13 और K13 Turbo 5G स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट की घोषणा की है। अब ग्राहक सिर्फ ₹9,999 की शुरुआती कीमत में पावरफुल 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस ऑफर को “Mega Diwali Festive Bonanza” नाम दिया गया है, जो सीमित समय के लिए देशभर के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
OPPO K13x 5G – सबसे सस्ता और पावरफुल स्मार्टफोन

Oppo K Series 5G के इस मॉडल ने बजट सेगमेंट में तहलका मचा दिया है। 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाला यह फोन 6000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह दो दिन तक बैटरी बैकअप देता है।
120Hz HD+ डिस्प्ले स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद बनाता है। वहीं, MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और IP65 रेटिंग इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसका Crystal Shield Glass Body और एयरोस्पेस ग्रेड मेटल फ्रेम इसे प्रीमियम फिनिश देता है।
OPPO K13 5G – परफॉर्मेंस और बैटरी का बेजोड़ कॉम्बिनेशन
यह मॉडल उन यूज़र्स के लिए है जो रोजमर्रा के काम, गेमिंग और एंटरटेनमेंट में पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 7000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो सिर्फ 30 मिनट में 62% तक चार्ज हो जाती है।















