अगर आप ऐसे ईयरबड्स की तलाश में हैं, जिसमें आपको बढ़िया फीचर्स, प्रीमियम साउंड क्वालिटी और लंबा बैटरी बैकअप मिले, तो आपके लिए OnePlus Nord Buds 4 Pro अच्छा ऑप्शन है। हाल ही में, चाइनीज टेक कंपनी OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च किए हैं। वनपल्स के नए ईयरबड्स में बेहतर साउंड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। यानी कि आप भीड़-भाड़ इलाके में हो या ट्रैफिक में आप आराम से कॉल पर बात कर सकते हैं और बिना किसी दिक्कत के म्यूजिक सुन सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत।
कीमत और उपलब्धता
वनपल्स ने अपने नए ईयरबड्स की कीमत 3,999 रुपये रखी है। हालांकि, इस पर कंपनी लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत आप इस बड्स को 3,799 रुपये में खरीद सकते हैं। ये बड्स आपको दो कलर ऑप्शन में मिलेंगे, जिसमें Radiant Grey और Raven Black शामिल है। 23 मार्च से इनकी सेल शुरू हो जाएगी। आप इन्हें वनपल्स के ऑफिशियल साइट, Amazon, Flipkart, Myntra और वनपल्स के स्टोर ऐप से खरीद सकते हैं।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
- डीप बेस और क्लियर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इन ईयरबड्स में टाइटेनियम कोटिंग वाले 12mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।
- कॉल-मीटिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने के लिए 55dB तक Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है।
- इसमें AI बेस्ड रियल-टाइम नॉइस एडजस्टमेंट मिलेगा।
- गेमर्स को गेमिंग मोड सपोर्ट फीचर्स भी मिलेंगे।
- इसमें 20Hz–40kHz फ्रीक्वेंसी रेंज मिलेगा।
- 122dB ड्राइवर सेंसिटिविटी
- AI कॉल नॉइस रिडक्शन के साथ 6 माइक्रोफोन्स।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus Nord Buds 4 Pro में आपको शानदार बैटरी बैकअप मिलेगा। इसमें हर एक ईयरबड में 62mAh बैटरी मिलेगी और केस में 530mAh की बैटरी मिलेगी। यह टोटल 54 घंटे का प्लेबैक देगा।
वहीं, चार्जिंग कि बात करें, तो एक साथ केस और ईयरबड्स को चार्ज करने में करीब 90 मिनट और सिर्फ ईयरबड्स को चार्ज करने पर सिर्फ 60 मिनट का समय लगेगा।
संबंधित खबरें (Also Read)
Deepfake: वित्त मंत्री का नकली वीडियो देखकर बुजुर्ग ने गंवाए 7.9 लाख! एआई ठगी का चौंकाने वाला मामला आया सामने

₹12000 तक सस्ता मिलेगा OnePlus 13, कंपनी के Summer Sale में मिलेगी धमाकेदार डील

AI Scholarships का बड़ा ऐलान! 15,000 युवाओं को मिलेगा फ्री ट्रेनिंग का मौका, करियर बनेगा हाईटेक

iPhone 18 Pro का लीक डिजाइन देख रह जाएंगे दंग! छोटा Dynamic Island और A20 चिप से आएगा बड़ा धमाका

यह भी पढ़ें: ₹13 हजार से कम में आया Realme का नया 5G फोन, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek प्रोसेसर
यह भी पढ़ें: OnePlus 15T Launch: 5 वेरिएंट, 7500mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट

















