New Samsung Galaxy A58 5G Launch: आपको बताते चले की 12 जून 2025 को सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A58 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन ने मार्केट में आते ही युवाओं का दिल जीत लिया है। इसका प्रीमियम डिज़ाइन, पावरफुल कैमरा, लंबी बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट का किंग बना रहे हैं।
Samsung Galaxy A58 5G: प्रीमियम डिज़ाइन के साथ 6.8” AMOLED डिस्प्ले
Samsung Galaxy A58 5G में कंपनी ने 6.8 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका स्लिम और लग्जरी लुक वाला डिज़ाइन, ग्लास बैक पैनल और S सीरीज़ जैसा कैमरा मॉड्यूल इसे एक रिच फील देता है। तेज धूप में भी स्क्रीन की ब्राइटनेस कम नहीं होती, जो आउटडोर यूज के लिए बहुत उपयोगी है।
Samsung Galaxy A58 5G: कैमरा क्वालिटी में DSLR जैसी फील

फोन का रियर कैमरा सेटअप काफी मजबूत है। इसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा वाइड और 5MP डेप्थ सेंसर मिलता है। ये सभी लेंस मिलकर तस्वीरों में गहराई और क्लैरिटी देते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है जो नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है।















