Skip to main content
Samastipur News

बजट में नया 5G स्मार्टफोन, Lava Bold 2 5G में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

देसी कंपनी Lava ने आपके लिए एक नया स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया मॉडल 2025 में आए Lava Bold 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। Lava Bold 2

विज्ञापन

अगर आप बजट रेंज में ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें आपको अच्छे फीचर्स मिल जाएं, तो फिर खुश हो जाइए। क्योंकि, देसी कंपनी Lava ने आपके लिए एक नया स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया मॉडल 2025 में आए Lava Bold 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। Lava Bold 2 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया है, जिससे आपको स्मूद और बढ़िया परफॉर्मेंस मिलेगा। आइए जानते हैं इस मॉडल के फीचर्स और कीमत के बारे में।

खबर सुनें
विज्ञापन

Lava Bold 2 5G की कीमत

कंपनी ने Lava Bold 2 5G को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस कीमत पर 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, कंपनी इस मॉडल पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है। ऑफर के तहत इस पर ग्राहक 1,000 रुपये का कूपन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं, जिससे इस मॉडल की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये हो जाएगी। स्मार्टफोन की सेल 19 मार्च दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी।

विज्ञापन

क्या खास है Lava Bold 2 5G में?

डिस्प्ले: मॉडल को Feather White और Midnight Black दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Lava Bold 2 5G में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद हो जाता है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग भी दी गई है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: मॉडल में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है। यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और अन्य फीचर्स: Lava Bold 2 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें