Skip to main content
Samastipur News

iQOO Z11x 5G की पहली सेल शुरू, 7200mAh बैटरी वाले फोन पर कंपनी दे रही बढ़िया डिस्काउंट

iQOO Z11x 5G मॉडल की सेल आज से शुरू हो गई है. खास बात तो यह है कि पहली सेल पर कंपनी डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इस मॉडल को इसके लॉन्च प्राइस से और भी सस्ते मे

विज्ञापन

अगर आप गेमर हैं और ऐसे बजट फोन की तलाश में हैं, जो लंबा बैटरी बैकअप देने के साथ-साथ स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस दे, तो फिर आपके लिए iQOO Z11x 5G अच्छा ऑप्शन है। यह मॉडल चाइनीज टेक कंपनी iQOO का नया गेमिंग मॉडल है। इसमें कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है, जो गेमिंग के दौरान आपको लंबा बैटरी बैकअप देगा। इस मॉडल की सेल आज से शुरू भी हो गई है। खास बात तो यह है कि पहली सेल पर कंपनी डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इस मॉडल को इसके लॉन्च प्राइस से और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस मॉडल की कीमत और फीचर्स।

खबर सुनें
विज्ञापन

क्या है iQOO Z11x 5G की कीमत?

iQOO Z11x 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें बेस वेरिएंट 6GB+128GB, मिड वेरिएंट 8GB+128GB और टॉप वेरिएंट 8GB+256GB शामिल है. इन वेरिएंट्स की कीमत-

विज्ञापन
  • 6GB RAM + 128GB- ₹18,999
  • 8GB RAM + 128GB- ₹20,999
  • 8GB RAM + 256GB- ₹22,999

iQOO Z11x 5G पर मिल रहे ऑफर्स

  • मॉडल के बेस वेरिएंट 6GB+128GB पर कंपनी 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है।
  • मिड वेरिएंट 8GB+128GB पर ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
  • टॉप मॉडल 8GB+256GB पर भी कंपनी ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट दे रही है।

iQOO Z11x के फीचर्स

डिस्प्ले: iQOO Z11x मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.76 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिससे गेमर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगी। इसके अलावा, डिस्प्ले में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और TÜV Rheinland Low Blue Light सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा: मॉडल के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर: मॉडल में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा। वहीं, कंपनी 2 साल तक का Android अपडेट और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट देगी।

बैटरी: इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W FlashCharge को सपोर्ट करेगा।

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें