iPhone 17 Series: की अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, कंपनी ने गलती से Apple TV ऐप पर इवेंट इनवाइट पोस्ट कर दिया, जिसमें नई सीरीज़ की लॉन्च डेट साफ लिखी थी। हालांकि, बाद में पोस्ट डिलीट कर दी गई। अब साफ हो गया है कि iPhone 17 Series को कंपनी 9 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी Apple अपना मेगा लॉन्च इवेंट सितंबर में ही करने जा रही है।
iPhone 17 के चार नए मॉडल और खास बदलाव
इस बार कंपनी अपने अपकमिंग लाइनअप में बड़ा बदलाव करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, Apple इस साल चार मॉडल पेश करेगा – iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air। खास बात यह है कि कंपनी ने Plus वेरिएंट को हटाकर नया Air मॉडल शामिल किया है। इसे लेकर दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि iPhone 17 Pro फीचर्स कैमरा और चिपसेट अपग्रेड के साथ पेश किए जाएंगे। वहीं iPhone 17 Air कीमत भारत में प्रीमियम रेंज के अंदर हो सकती है।
इसी इवेंट में कंपनी iPhone 17 Series के साथ Apple Watch का नया मॉडल और नेक्स्ट-जेन Apple Airbuds भी पेश कर सकती है। इससे यह लॉन्च इवेंट केवल iPhone तक सीमित न रहकर एक ऑल-इन-वन Apple प्रोडक्ट शोकेस बन जाएगा।
भारत में कब और कितने की होगी कीमत?

भारत में iPhone यूजर्स के बीच इस सीरीज़ का काफी क्रेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max India में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत पर आ सकता है, जबकि iPhone 17 Air भारत लगभग 90 हजार रुपये से शुरू हो सकता है। ऐप्पल का मेगा लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होगा और उसी दिन iPhone 17 लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान होगा।






















