iPhone 17 Pro Max: 10 सितंबर 2025 को Apple ने अपना बहुप्रतीक्षित लॉन्च इवेंट पूरा किया। इस apple awe dropping event 2025 में कंपनी ने iPhone 17 सीरीज को पेश किया, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। भारतीय यूज़र्स के लिए सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की है, क्योंकि इनमें नया डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस दी गई है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

Apple ने इस बार iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है। iphone 17 pro price भारत में 1,34,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि 512GB वेरिएंट 1,54,900 रुपये और 1TB वेरिएंट 1,74,900 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, iphone 17 pro max price 1,49,900 रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप 2TB वेरिएंट 2,29,900 रुपये का है।

इन दोनों मॉडलों का प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होगा और आधिकारिक बिक्री 19 सितंबर से। यह फोन सिल्वर, डीप ब्लू और कॉस्मिक ऑरेंज जैसे नए कलर विकल्प में मिलेंगे। Apple हर साल भारत में कीमत को लेकर चर्चा में रहता है और इस बार भी यही देखने को मिला है।

iPhone 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

नए आईफोन में Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 5nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले और Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है। iphone 17 pro specifications और iphone 17 pro max specifications को देखकर साफ है कि यह सीरीज गेमिंग और मल्टीटास्किंग में काफी आगे रहने वाली है।