स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा लॉन्च देखने को मिला है। Huawei Pura 90 Pro को कंपनी ने चीन में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। Huawei Pura 90 Pro में दमदार बैटरी, हाई-एंड कैमरा और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे मिड-प्रिमियम सेगमेंट में खास बनाते हैं।

Huawei Pura 90 Pro क्या हैं फोन के खास फीचर्स?

Huawei Pura 90 Pro में 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसमें LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है।फोन में Kirin 9030S चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन HarmonyOS 6.1 पर चलता है, जो कंपनी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है।

बैटरी और कैमरा में क्या है खास?

इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है।

यह स्मार्टफोन कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरुआती कीमत 5499 युआन है। अगर आप एक प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

फिलहाल यह फोन चीन में लॉन्च हुआ है और जल्द ही इसे अन्य बाजारों में भी पेश किया जा सकता है।टेक यूजर्स इस स्मार्टफोन को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके ग्लोबल लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- BSNL WiFi Plan ₹1099: 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का नया ऑफर