आज के डिजिटल जमाने में स्कैमर ऑनलाइन तरीके से लोगों का स्मार्टफोन हैक करके डाटा चोरी के साथ-साथ ठगी का शिकार बना रहे हैं। इस क्रम कई बार आपके स्मार्टफोन में चोरी से कई सारे अलग-अलग एप्स इंस्टॉल कर देते हैं, जिसका पता आमतौर पर यूजर्स को नहीं चल पाता हैं और हमारा डाटा स्कैमर तक आसानी से पहुंच जाता हैं। कई सारे ऐसे खतरनाक वायरस वाले ऐप हैं, जो कि स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर देने के बाद आपके स्मार्टफोन को हैक करना आसान हो जाता हैं।
ऐसे में यहां पर मैं आपको एंड्रॉयड और आईफोन में स्कैमर्स द्वारा इनस्टॉल की गई हिडेन एप्स ढूंढने का आसान तरीका बताऊंगा, जिसका उपयोग करके आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या फिर आईफोन में हिडन एप्स को आसानी से ढूंढ कर उसे डिलीट कर सकते हैं , ताकि आपको भी ठगी का शिकार ना बनाया जा सकें। ऐसे लोगों को तो आमतौर पर पता नहीं लग पाता हैं , कि उनके स्मार्टफोन में कौन-कौन से हिडन एप्स इंस्टॉल हैं। ऐसे में यहां पर बताया गया तरीका उपयोग करके आप अपने स्मार्टफोन में हिडन एप्स की पहचान करके उसे डिलीट कर सकते हैं।
Hidden Apps
हर किसी के स्मार्टफोन में कुछ ऐसे एप्स होते हैं, जो कि बिल्कुल हिडन तरीके से होते हैं, जिसकी पहचान करना आमतौर पर यूजर्स के लिए बहुत ही मुश्किल भरा टास्क हैं। इन हिडेन एप्स के जरिए हमारा डाटा चोरी होने का खतरा के साथ-साथ स्कैम का भी चांस बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता हैं। आज के समय में साइबर अपराधी किसी भी यूजर्स के डिवाइस में अलग-अलग मालवेयर इंस्टॉल करवा देते हैं, जिससे कि वह उस यूजर्स के डिवाइस की निगरानी आसानी से कर पाते हैं।
The easiest way to FRP bypass on any mobile device. you can do Google Account Verification of any device without PC






















