CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की अगर आप ₹20,000 के बजट में एक शानदार 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो दो दमदार विकल्प आपके सामने हैं – CMF Phone 2 Pro और Vivo T4 5G। दोनों ही फोन प्रीमियम डिजाइन, तेज प्रोसेसर, दमदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। लेकिन सवाल यह है – कौन-सा फोन असली हीरो है?

आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स की बारीकी से तुलना:

इसे भी पढ़े

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: परफॉर्मेंस और बैटरी – किसमें है ज्यादा ताकत?

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G की तुलना – ₹20,000 में बेहतरीन 5G स्मार्टफोन फीचर्स, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स के साथ
Cmf Phone 2 Pro Vs Vivo T4 5G

CMF Phone 2 Pro में मिलता है MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर और 8GB RAM, जबकि Vivo T4 5G में लगा है Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर जिसमें 8GB से 12GB RAM तक का विकल्प है।

स्टोरेज की बात करें तो दोनों में ही 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। बैटरी के मामले में Vivo T4 5G आगे है क्योंकि इसमें मिलती है 7,300mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग, जबकि CMF Phone 2 Pro में है 5,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग।

  • बैटरी-विनर: Vivo T4
  • परफॉर्मेंस-विनर: Vivo T4 (थोड़ी बढ़त के साथ)
इसे भी पढ़े