Skip to main content
Samastipur News

BSNL अपने इस प्लान में दे रही 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

बीएसएनएल अपने 997 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है. साथ ही कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा भी. आइए जानते हैं इस प्लान के बार

विज्ञापन

अगर आप BSNL यूजर हैं और सस्ते में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो फिर फटाफट कंपनी के 997 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज कर लीजिए। आप सोच रहे होंगे कि सस्ता बोलकर 997 क्यों? वो इसलिए क्योंकि, इस प्लान में कंपनी एक स्पेशल ऑफर दे रही है और ऑफर की वैलिडिटी को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऑफर कि बात करें, तो इस 997 रुपये वाले प्लान में बीएसएनएल अपने यूजर्स को 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। साथ ही कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा भी। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में डिटेल्स में।

खबर सुनें
विज्ञापन

997 रुपये में क्या फायदे दे रही है कंपनी?

997 रुपये वाले प्लान में बीएसएनएल अपने यूजर्स को 150 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। लेकिन कंपनी के स्पेशल ऑफर के तहत इस प्लान में यूजर्स 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में 150+14 दिन यानी कि पूरे 164 दिन की वैलिडिटी यूजर्स को कंपनी दे रही है। इतना ही नहीं, इस प्लान में कंपनी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा का फायदा भी यूजर्स को दे रही है। यानी कि करीब 3.5 महीने तक रिचार्ज की नो टेंशन।

विज्ञापन

कब तक है ये ऑफर?

बीएसएनएल का ये ऑफर जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, कंपनी होली के मौके पर यूजर्स के लिए खास होली स्पेशल ऑफर लेकर आई थी। इस ऑफर की वैलिडिटी 31 मार्च है। यानी कि 14 दिन के बाद ये ऑफर खत्म हो जाएगा और 14 दिनों की वैलिडिटी भी नहीं मिलेगी। ऐसे में अगर आप ये मौका नहीं खोना चाहते, तो फिर जल्द से जल्द इस प्लान को रिचार्ज कर लीजिए।

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें