भारत की जानी-मानी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी boAt ने अब कार एक्सेसरीज सेगमेंट में कदम रखते हुए अपनी नई HIVE Dashcam Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में तीन मॉडल—E1, M1 और F1—शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। कंपनी का दावा है कि ये डैशकैम रोज़मर्रा की ड्राइविंग से लेकर एडवांस सेफ्टी फीचर्स तक, अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

boAt HIVE Dashcam सीरीज: कीमत, उपलब्धता और पहली झलक

नई HIVE Dashcam सीरीज को खास तौर पर भारतीय सड़कों और ड्राइविंग कंडीशन्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। एंट्री-लेवल HIVE Dashcam E1 की कीमत 2,499 रुपये है, जबकि मिड-रेंज M1 मॉडल 4,499 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, टॉप-एंड HIVE Dashcam F1 की कीमत 9,990 रुपये तय की गई है। ये तीनों मॉडल Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

इस सीरीज की खास बात यह है कि तीनों डैशकैम में लूप रिकॉर्डिंग, इमरजेंसी फुटेज लॉक और HiveCam ऐप का सपोर्ट मिलता है। यानी किसी भी अचानक ब्रेक, टक्कर या हादसे के दौरान जरूरी वीडियो अपने-आप सेव हो जाता है। यह फीचर सड़क सुरक्षा और इंश्योरेंस क्लेम के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

फीचर्स और टेक्नोलॉजी: एंट्री से लेकर प्रीमियम तक

boAt HIVE Dashcam E1 को एंट्री-लेवल यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1296p Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग, 126-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और लो-लाइट ऑप्टिमाइजेशन मिलता है। यह मॉडल 256GB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट करता है और बिल्ट-इन Wi-Fi के जरिए मोबाइल ऐप से कनेक्ट हो जाता है।