भारत में बजट स्मार्टफोन का क्रेज़ लगातार बढ़ रहा है। जिन लोगों का बजट सीमित है, उनके लिए अब Best Phones under 8000 कैटेगरी में भी कई शानदार विकल्प मिल रहे हैं। ये फोन न सिर्फ स्टाइलिश डिज़ाइन में आते हैं बल्कि बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा परफॉर्मेंस में भी दमदार हैं। Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर इनकी सेल लगातार बढ़ रही है। अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए ऐसे तीन धांसू विकल्प लेकर आए हैं जिन्हें आप 8000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Lava Bold N1 Pro – दमदार डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा

Best Phones under 8000: Lava Bold N1 Pro बजट स्मार्टफोन 2025
Lava Bold N1 Pro Amazon पर सिर्फ ₹6,798 में उपलब्ध है।

Lava भारतीय मार्केट में हमेशा से सस्ते और भरोसेमंद फोन देने के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में Lava Bold N1 Pro इस समय काफी चर्चा में है। Amazon पर यह फोन केवल 6,798 रुपये में उपलब्ध है और साथ ही 100 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दिया जा रहा है।

इस फोन में 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इतने कम बजट में हाई-रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलना एक बड़ी बात है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। बैटरी 5000mAh की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Realme NARZO 80 Lite 4G – स्लिम बॉडी और जंबो बैटरी

Best Phones under 8000: