Skip to main content
Samastipur News

बिहार: छुट्टी न मिलने पर राजस्व कर्मचारी ने सीओ की गाड़ी में लगाई आग

छुट्टी न मिलने पर राजस्व कर्मचारी ने सीओ की गाड़ी में लगाई आग: बिहार के नालंदा जिले के कतरीसराय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक राजस्व कर्मचारी

विज्ञापन

छुट्टी न मिलने पर राजस्व कर्मचारी ने सीओ की गाड़ी में लगाई आग: बिहार के नालंदा जिले के कतरीसराय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक राजस्व कर्मचारी ने गुस्से में आकर अपने सीओ की गाड़ी में आग लगा दी। यह घटना शनिवार देर रात की है, और इसका कारण छुट्टी न मिलना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर सुनें
विज्ञापन

घटना का विवरण

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय कतरीसराय प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कोई उपस्थित नहीं था, क्योंकि दशहरा मेले के चलते सभी पुलिस और अधिकारी ड्यूटी पर थे। इसी मौके का लाभ उठाते हुए आरोपी कर्मचारी सतेन्द्र प्रसाद ने सीओ धीरज प्रकाश की गाड़ी में आग लगा दी। आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, और आसपास के क्षेत्र में भी आग फैल गई, जिससे कुछ नुकसान हुआ।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

आरोपी कर्मचारी सतेन्द्र प्रसाद दरवेशपुरा पंचायत में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात है और मूल रूप से जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का निवासी है। पुलिस उसके घर पे जाके उसे गिरफ्तार किया ।

जांच की प्रक्रिया


राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सतेन्द्र प्रसाद का नाम सामने आया। पुलिस ने उसके पास से एक बोलेरो और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

गुस्से का कारण

पुलिस के अनुसार, सतेन्द्र प्रसाद का कहना है कि उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से वह सीओ की गरी मे आग लगा दिय। उसने कहा कि वह काम के बोझ से परेशान था और बीमारी का इलाज कराने के लिए भी छुट्टी नहीं मिल रही थी। इस मुद्दे पर उसकी सीओ से कहासुनी भी हुई थी।

पूर्व की घटनाएं

कुछ दिन पहले, सीओ ने सतेन्द्र को एक बच्चे की डूबने की घटना के कारण फटकार लगाई थी, जब वह कतरीसराय से गायब था। सूत्रों का कहना है कि सतेन्द्र पहले से ही विवादों में घिरा रहता है और दफ्तर आने वाले लोगों से अक्सर झगड़ा करता था। उसके खिलाफ सिलाव और इस्लामपुर में भी मारपीट और गाली-गलौज की शिकायतें मिल चुकी हैं।

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें