RCB vs RR Live: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की IPL 2025 के 42वें मुकाबले में आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से हो रहा है, जिसमें राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
RCB vs RR लाइव मुकाबला: पावरप्ले में बिना विकेट के बनाए 59 रन
RCB vs RR Live: RCB scored 59 runs without losing a wicket in Powerplay पावरप्ले यानी पहले छह ओवरों में RCB की शुरुआत शानदार रही। ओपनर्स विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने संयम और आक्रामकता के साथ खेलते हुए स्कोर को बिना कोई विकेट गंवाए 59 रनों तक पहुंचा दिया। 5वें ओवर में दोनों ने मिलकर टीम की हाफ सेंचुरी पूरी की, जिसमें कोहली ने एक शानदार चौका लगाकर इस साझेदारी की अहमियत बढ़ा दी।
फिल सॉल्ट को मिला जीवनदान, फिर भी नहीं कर पाए बड़ी पारी
Phil Salt Got a Lifeline but Couldn’t Capitalize दूसरे ओवर में फिल सॉल्ट को एक बड़ा जीवनदान मिला जब फारूकी की फुल टॉस गेंद पर रियान पराग कैच नहीं पकड़ सके। तब सॉल्ट केवल 1 रन पर थे, लेकिन इस मौके का वे ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। आखिरकार, 7वें ओवर में वे वनिंदू हसरंगा की गेंद पर डीप मिड विकेट पर कैच हो गए और 26 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
कोहली और सॉल्ट की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप टूटी
Kohli-Salt 61-Run Partnership Broken RCB को पहला झटका 61 रन की साझेदारी के बाद लगा। वनिंदू हसरंगा ने फिल सॉल्ट को आउट कर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। इस साझेदारी ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई, जिससे मिडिल ऑर्डर को खेलने के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म मिला।






















