Tilak Varma पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन फॉर्म में हैं। नवंबर महीने में ही, तिलक ने 6 में से 5 मैचों में शतक या अर्धशतक बनाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20
बिहार के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने 20 ओवरों में महज 118 रन बनाए, जो हैदराबाद के लिए कोई चुनौती नहीं साबित हुआ। जवाब में हैदराबाद ने 75 गेंदों में ये लक्ष्य हासिल कर लिया। तिलक ने महज 31 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और एक चौका शामिल था। इसके अलावा, रोहित रायडू ने 33 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली, जिससे हैदराबाद को लक्ष्य तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं हुई।
गजब फॉर्म में हैं तिलक वर्मा
Tilak Varma पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन फॉर्म में हैं। नवंबर महीने में ही, तिलक ने 6 में से 5 मैचों में शतक या अर्धशतक बनाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में तिलक ने लगातार दो शतक लगाए थे। इसके बाद, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 151 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। बंगाल के खिलाफ भी तिलक वर्मा ने 57 रन बनाए थे। हालांकि, राजस्थान के खिलाफ तिलक का बल्ला ज्यादा नहीं चला और वह 13 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन बिहार के खिलाफ फिर से तिलक ने अपनी तूफानी पारी खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़े
तिलक वर्मा ने बदला खेल
तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी शैली में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने मिडिल ऑर्डर से टॉप ऑर्डर में खेलना शुरू कर दिया है और इस बदलाव से उनका खेल और भी प्रभावशाली हो गया है। साउथ अफ्रीका सीरीज में तिलक वर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से नंबर 3 पर बैटिंग करने की इच्छा जताई थी, और सूर्यकुमार ने अपना नंबर उन्हें दे दिया। इसके बाद से तिलक वर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब वह टॉप ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।
यह भी चर्चा हो रही है कि तिलक वर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग भी कर सकते हैं, हालांकि यह भी मुमकिन है कि तिलक वर्मा नंबर 3 पर खेलें और सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर आएं। बैटिंग पोजिशन जो भी हो, तिलक वर्मा जिस तरह की फॉर्म में हैं, उससे मुंबई इंडियंस के फैंस काफी खुश होंगे।
इसे भी पढ़े :-
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है।
मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है।
मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ।
डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ।
मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।