30 सितंबर 2025, नई दिल्ली — एशिया कप 2025 का फाइनल सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके बाद शुरू हुआ Asia Cup Trophy Controversy खेल जगत और राजनीति में बड़ी बहस का विषय बन गया। भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन ट्रॉफी वितरण समारोह में जो कुछ हुआ, उसने खेल की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में विवाद

भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी। युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने मैच जिताऊ पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई। लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। वजह थी पाकिस्तान के मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल अध्यक्ष मूहसिन नकवी। उनका मंच पर मौजूद होना भारतीय खेमे को स्वीकार्य नहीं था।

इस फैसले ने मैदान के रोमांच को विवाद में बदल दिया। पाकिस्तानी मीडिया ने इसे भारत की ‘ओछी हरकत’ बताया, वहीं भारतीय बोर्ड का कहना था कि यह सम्मान और संवेदनशील रिश्तों का मामला है।

मोहसिन नकवी का बयान और पाकिस्तान मीडिया रिएक्शन

मंत्री मोहसिन नकवी ने तीखा बयान दिया कि “भारत ने खेल की परंपरा को तोड़ा है।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया। पाकिस्तान मीडिया ने भी इसे बार-बार उठाया और भारतीय टीम को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

इधर, भारत में इसे ‘खेल की गरिमा बनाम राजनीति’ का मामला बताया गया। कई विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रॉफी लेने से इनकार कर भारतीय टीम ने अपने देश की स्थिति स्पष्ट कर दी।

क्रिकेट दिग्गजों की प्रतिक्रियाएँ

पाकिस्तानी पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इसे क्रिकेट का अपमान बताया। वहीं तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया। पाकिस्तान के पूर्व चेयरमैन रमीज़ राजा ने introspection की सलाह दी, जबकि बसीत अली ने गुस्से में भारतीय खिलाड़ियों पर हमला बोला।