प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2025 को किसानों के लिए दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत की Pradhan Mantri Dhan-Dhanya Krishi Yojana (PM-DDKY) और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन (Pulses Self-Reliance Mission)। इन योजनाओं पर कुल ₹35,440 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य है, किसानों की आय बढ़ाना, फसल उत्पादकता में सुधार लाना और भारत को आत्मनिर्भर कृषि राष्ट्र बनाना।

किसानों के लिए नई दिशा: कृषि सुधारों की मजबूत शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत की कृषि प्रणाली में बीज से बाजार तक बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में कृषि क्षेत्र में कई बड़े Agricultural Reforms हुए हैं, जिनसे कृषि निर्यात दोगुना हुआ है और खाद्यान्न उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। नई योजना के तहत सरकार 100 कमज़ोर प्रदर्शन वाले जिलों को प्राथमिकता देगी, जहां फसल उत्पादकता, सिंचाई, और भंडारण सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। इससे न सिर्फ किसानों की लागत कम होगी बल्कि उन्हें बेहतर दाम भी मिलेंगे।

विज्ञापन

फसल विविधीकरण और भंडारण सुधार से किसानों की आय में बढ़ोतरी

Prime Minister Narendra Modi launching Pradhan Mantri Dhan-Dhanya Krishi Yojana to empower farmers and boost agriculture in India.

PM-DDKY योजना का मुख्य लक्ष्य फसल विविधीकरण (Crop Diversification) को बढ़ावा देना है। किसानों को अब एक ही फसल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, वे दलहन, तिलहन, और बागवानी फसलों की ओर रुख कर सकेंगे। साथ ही, सेक्टर को मज़बूती देने के लिए ग्रामीण इलाकों में आधुनिक भंडारण और प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और खाद्य अपव्यय में भी कमी आएगी। केंद्र सरकार का मानना है कि जब किसानों को बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी, तो का स्तर स्वतः ऊँचा होगा।