Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव में गुरुवार रात घर के दरवाजे पर सो रहे एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के स्व. आनंदलाल राय के पुत्र हरिशचंद्र राय 54 के रूप में की गई है। किसान के सिर में एक गोली लगी हुई है।
पत्नी चाय देने के लिए उठाने गई तो खून से लथपथ देखा पति का शव
Samastipur News: पुलिस ने मौके पर दो खोखा बरामद किया है। घर के लोगों को हत्या की जानकारी सुबह उस समय हुई जब उनकी पत्नी चाय पीने के लिए उन्हें उठाने के लिए दरवाजे पर गई। खून से लथपथ हरिशचंद्र को देख परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई दिनेश राय ने बताया कि उनका भाई खेतीबारी करते थे। खेती के लिए ट्रैक्टर भी ले रखा था। दरवाजे पर ट्रेक्टर लगाया करता था। जिस कारण उसकी रक्षा को लेकर दरवाजे पर ही सोता था। रात खाना खाने के बाद वह दरवाजे पर सो गया। सुबह काफी देर तक वह नहीं जगे। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें चाय पीने के लिए उठाने के लिए दरवाजे पर गए। इनका मुंह ढका हुआ था।
परिवार ने रजाई उठा कर देखा तो इनके नाक मुंह से खून निकला हुआ था। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो देखा कि इन के सिर में दाहिने तरफ छेद बना हुआ था। पास में ही एक खोखा भी पड़ा था। गोली इनके सिर में ही फंसी हुई है। पास ही एक और खोखा भी देखा गया।
संबंधित खबरें (Also Read)
Nagpur में युवा बॉक्सर्स का जोश, Nitin Gadkari ने किया राष्ट्रीय चैंपियनशिप का उद्घाटन

गोद भराई में झलकी सादगी और प्यार: Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya ने जीता दिल

Jio लाया करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्लान, 339 में अब महीने भर एक्टिव रहेगा नंबर

LSG vs SRH: पंत की दमदार पारी, आखिरी गेंद पर लखनऊ की शानदार जीत

घर के बाहर और एक खेत में मिला चप्पल
Samastipur News: घटना स्थल के पास एक अनजान चप्पल मिला है। वहीं, खेत की ओर ही एक और चप्पल मिला है। माना जा रहा है कि घटना के बाद भागे बदमाश का यह चप्पल हो सकता है। पुलिस ने चप्पल और खोखा जब्त किया है। घर के लोग किसी से दुश्मनी की बात नहीं बता रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही मृतक द्वारा कुछ जमीन बेचे जाने की भी बात सामने आयी है। घटना के बाद खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया है।
मुफस्सिल के थानाध्यक्ष ने क्या कहा
मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके से गोली का खोखा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आयी है। घर के लोगो के द्वारा कुछ जानकारी दी गई है। जिस आधार पर पुलिस अनुसंधान बढा रही है। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:घर में लगी आग बुझाने गया युवक लगा करंट हुई मौत,पड़ोस के घर में लगी आग बिजली के तार पर पैर पड़ने से हुई मौत
- Samastipur News:आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील डांस करते नजर आए नेताजी वीडियो वायरल करके ब्लैकमेल करने की थी है प्लानिंग
- Samastipur news:युवक की हत्या करके पेड़ से लटका दिया लाश पूरे गांव में फैली सनसनी
- Samastipur News: मोक्षधाम में चुनौतीपूर्ण स्थिति, कमेटी के सदस्यों का गहरा संदेह

















