Samastipur Special: प्रसिद्ध शिक्षाविद्, इनोवेटर और पर्यावरण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk को लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें लेह से राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया है। सोनम वांगचुक, जिन्होंने कई वर्षों से लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व किया है, उनकी गिरफ्तारी एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बन गई है।
कौन हैं Sonam Wangchuk और उन्होंने क्या किया?
सोनम वांगचुक, लद्दाख के एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और इनोवेटर हैं, जिन्होंने Students’ Educational and Cultural Movement of Ladakh (SECMOL) और Himalayan Institute of Alternatives, Ladakh (HIAL) की स्थापना की। उन्होंने शिक्षा के स्थानीयकरण, पर्यावरण संरक्षण, और सतत विकास के लिए अनोखे मॉडल प्रस्तुत किए। बॉलीवुड फिल्म “थ्री इडियट्स” में आमिर खान का किरदार “फुंसुक वांगडू” उन्हीं से प्रेरित था।
उन्होंने लद्दाख के पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के अधिकारों के लिए वर्षों तक काम किया है। 2019 में लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद, वह इस क्षेत्र को संवैधानिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रमुख चेहरे बन गए।
लद्दाख में उनकी प्रमुख मांगें थीं:







