Samastipur News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने के शिवनाथपुर गांव के पास मंगलवार को बाइक और पिकअप के बीच हुई सीधी ठोकर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाने के ही सेखपुरा नवटोल वार्ड 13 के विश्वनाथ सिंह के बेटे नीतीश कुमार (25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

चालक मौके से फरार

Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक के चचरे भाई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनकार भाई अपनी के यहां सिंघिया जा रहा था। इसी दौरान विभूतिपुर थाने के शिवनाथपुर गांव के पास समाने से आ रही पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना में नीतीश गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने जख्मी को विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बाद में पुलिस द्वारा मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। जिसके बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।

प्राथमिकी दर्ज की गई है : पुलिस

विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-