Samastipur News: समस्तीपुर में शनिवार की रात एक युवक ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर लिया। उसने अपने ही घर में सुसाइड किया। मृतक अजय श्रीवास्तव का बेटा अमन श्रीवास्तव जो कि (23 वर्ष) का है। जो SSC की तैयारी कर रहा था। फिलहाल अभी यही माना जा रहा कि डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड किया है।

सुसाइड के समय घर में सिर्फ उसकी मां थी। पिता दुकान से घर लौटे इसके बाद छत पर गए। छत पर निर्माण कार्य चल रहा था और एक कमरे का दरवाजा खुला था। गेट बंद करने के लिए वे रूम की ओर बढ़े तो उन्होंने देखा अमन जो है वह खून से लथपथ पड़ा है।

मृतक के पिता अजय श्रीवास्तव ने यह बताया कि मेरा बेटा पूसा से डीएलएड भी करता था। अमन घर से बहुत कम ही बाहर निकलता था, उसके दोस्त भी बहुत कम थे। अमन ने ये कभी नहीं बताया कि वह डिप्रेशन में है। यह घटना शहर के माधुरी चौक रोड नंबर-10 का है।

अमन के हाथ में कट्टा था 

Samastipur News: अमन के पिता अजय श्रीवास्तव ने यह कहा कि मेरी दुकान माधुरी चौक पर ही है। मैं अपनी दुकान पर था और मेरी पत्नी घर में अकेली थी। बड़ा बेटा भी कहीं गाया हुआ था। जब मैं घर लौटा तो छत पर सेंटरिंग देखने गया था। कमरे की तरफ गेट को बंद करने गया तो मेरा पैर जमीन पर पड़े हुए बेटे के पैर से सट गया।

युवक ने खुद को ही गोली मार कर किया सुसाइड: SSC की तैयारी कर रहा था युवक 
युवक ने खुद को ही गोली मार कर किया सुसाइड: SSC की तैयारी कर रहा था युवक 

वहां पर बहुत जायदा अंधेरा भी था, वापस मै नीचे गया और परिवार के अन्य लोगों के साथ रोशनी को लेकर फिर से ऊपर आया। देखा कि अमन का वहा पर मौत हो चुकी है। लाश पड़ी है। एक देसी कट्टा भी उसके हाथ में था।