Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:युवक की गला रेत कर हुई हत्या,24 घंटे के अंदर दूसरी घटना मौके पर नहीं मिला खून,हत्या के बाद शव को फेंकने की आशंका

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के बसढिया चौर में मंगलवार रात बदमाशों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के बसढिया चौर में मंगलवार रात बदमाशों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह चौर में शौच करने गए लोगों ने गेहूं खेत में युवक का शव देख शोर मचाया। युवक टी – शर्ट पहन रखा है जबकि नीचे लुंगी के साथ ही ब्लू रंग का जींस भी पहना हुआ है। युवक की पहचान नहीं हुई है। उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास की होगी।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, जिले में 24 घंटे के अंदर गला रेत कर हत्या किया जाने का यह दूसरा मामला है। मंगलवार को मुफस्सिल थाने के रहमतपुर गांव में गेहूं खेत में युवक की हत्या की दी गई थी। घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह चौर की ओर शौच करने गए लोगों ने गेहूं खेती की मेड़ के पास एक अज्ञात युवक का शव देखा। युवक की हत्या गला रेतकर की गई थी। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन किसी ने भी युवक की पहचान नहीं की।

विज्ञापन

Samastipur News: माना जा रहा है कि युवक की हत्या दूसरे जगह पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। शव के पास एक चुनौटी पड़ा है। पहचान से संबधित कोई भी सामान मौके पर नहीं मिला है। युवक पीला व ग्रीन मिक्स रंग का टी शर्ट पहन रखा है जबकि नीचे लुंगी के साथ ही ब्लू रंग का जींच पहना हुआ है। इस बीच भीड़ में शामिल लोगों ने मामले की पुलिस को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। हालांकि समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

डीएसपी ने क्या कहा

दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक की पीटपीट व हत्या गला रेत कर की गई है। मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला है। घटना स्थल पर खून भी नहीं के बराबर है। जिससे लग रहा है कि युवक की हत्या दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को चौर में लाकर फेंका गया है। पुरे मामले की जांच की जा रही है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें