Samastipur News: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में रविवार को एक युवक की हत्या की गई थी। राज कपूर की गला रेत कर हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस ने उसके पिता अर्जुन पासवान के बयान पर गांव के ही 4 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। जो इस मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है वह घटना को अंजाम देने के बाद मद्रास ट्रेन से फरार हो गया है। हालांकि पुलिस का मानना है कि संभव है वह आसपास ही कहीं छिपा हुआ हो। उसके मोबाइल का आखिरी टावर लोकेशन समस्तीपुर ही मिल रहा है।
Samastipur News: उधर, पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए गांव के 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस को कई अहम सुराग भी मिला है। बताया गया है कि इस घटना को योजना बद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है। इस घटना को पुलिस के अलावा परिवार के लोग करीब डेढ़ साल पहले हुए गांव के ही एक युवती से विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
मृतक के पिता अर्जुन पासवान ने दर्ज कराई गई प्राथमिक में आरोप लगाया है कि गांव का रहने वाला है उक्त ऑटो चालक उनके बेटे को गांजा पिलाने के लिए अपने साथ ले गया था। गांजा पिलाने के बाद नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
रविवार रात कर दी गई थी हत्या
रविवार शाम करीब 7:30 बजे अर्जुन पासवान का बेटा राज कपूर गांव के ही 5 लड़कों के साथ घर से निकला था। लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद मिल रहा था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर ही रहे थे। इसी दौरान सोमवार को दिन के करीब 10 बजे उनके दादाजी को जानकारी मिली कि उनके बेटा का शव रहमतपुर सिक्स लेन के पास गेहूं के खेत में पड़ा हुआ है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि राज कपूर की गला रेत कर हत्या की गई थी।





















