Samastipur Young Man Praveen Kumar Died Due Electric Pole: आपको बताते चले की 18 जुलाई 2025 को समस्तीपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। उजियारपुर के महेसारी गांव में प्रवीण कुमार नामक एक युवक की मौत करंट लगने से हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रवीण अपने घर के बाहर सफाई कर रहा था। बारिश के कारण घर के पास लगे बिजली के पोल की अर्थिंग में करंट दौड़ रहा था, जिसकी जानकारी प्रवीण को नहीं थी।

जैसे ही वह पोल के संपर्क में आया, तेज करंट के झटके से वह अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे छुड़ाया और आनन-फानन में दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवीण कुमार बीए का छात्र था और खेती-किसानी में परिवार की मदद करता था। वह महज 23 साल का था और अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था। इस हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

बारिश के दौरान Praveen Kumar Died Due Electric Pole

गांववालों ने बताया कि बिजली के पोल की अर्थिंग में पहले भी हल्की करंट की शिकायतें मिलती रही थीं, लेकिन संबंधित विभाग ने कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। बिहार राज्य बिजली बोर्ड की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने विभाग से तुरंत जांच और समाधान की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्द ही बिजली विभाग की लापरवाही की जांच की जाएगी।

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी Samastipur और आस-पास के इलाकों में करंट लगने से कई मौतें हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं से यह साफ है कि बिजली व्यवस्था में सुधार की सख्त ज़रूरत है, ताकि आम जनता सुरक्षित रहे।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

Support Our Journalism

Read Without Limits

Subscribe to Samastipur News for an ad-free experience and exclusive premium content.

View Plans →

यह भी पढ़ें:-