Samastipur News: समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 04 सड़को का उद्घाटन फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया। जिसमे प्रमुख रूप से रहीमपुर रुदौली में सूरज राय के घर के निकट से रणधीर राय के घर तक की सड़क,

रहीमपुर रुदौली में मुख्य सड़क से तीन मुहानी होते हुए मो जुनैद के घर तक की सड़क तथा रहीमपुर रुदौली, मुख्य सड़क से लक्ष्मी जी के बथान की ओर जाने वाली सड़क शामिल है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पवन यादव ने किया।

गांव के विकास के लिए सड़कों का होना जरूरी: विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन

Samastipur News: विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि किसी भी जगह के विकास के लिए सड़कों का होना अति आवश्यक है। सड़कों के बिना आज का जीवन बड़ा कठिन है। यही कारण है कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में नयी-2 सड़कों का उद्घाटन किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है। जहां बाकी है, वहां कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन, बाईपास सड़क, शेड, सामुदायिक भवन, चबूतरा सहित कई विकास के कार्य उनके कार्यकाल में पूरा किया गया है।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

कई सड़क व पुल जो पिछले कई दशकों से यहां के लिए पुरानी मांग थी, उसे पूरा किया गया है। हकीमाबाद पंचायत के राज घाट से नागरबस्ती के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। विधायक ने कहा कि उनके अथक प्रयास से समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 सड़कों के कायाकल्प लगभग 25 करोड़ रुपये आवंटित हो गयी है।