Samastipur News Today Live Video: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की शनिवार शाम समस्तीपुर जिले में एक पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी से जुड़ी घटना ने सड़क पर बवाल मचा दिया। मामला मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर रेल गुमटी के पास का है, जहां एक बोलेरो वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हाथ उठाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं और पुरुषों ने गाड़ी को घेर लिया।
Samastipur News | Bihar Viral Video
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के डीआईजी की एस्कॉर्ट टीम दरभंगा की ओर जा रही थी। इसी दौरान मुक्तापुर के पास उनकी गाड़ी ने बोलेरो चालक को साइड देने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान हाथापाई हो गई। बोलेरो में सवार महिलाएं और पुरुष तुरंत गाड़ी से उतरे और पुलिस एस्कॉर्ट वाहन को चारों ओर से घेर लिया। घटनास्थल पर जमकर हंगामा हुआ और कुछ देर के लिए समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया।
Samastipur News Today | DSP ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 विजय महतो, मथुरापुर व कल्याणपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति पर काबू पाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिलाएं पुलिसकर्मियों से सवाल पूछती नजर आ रही हैं – “मारा क्यों, बाहर निकलो…”















