Samastipur News: समस्तीपुर के उजियारपुर थाने के पोस्ट ऑफिस रोड में दारु बेचने से मना करने पर गांव के कुछ लोगों ने सहोदर भाइयों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी आंनद कुमार चौधरी व उनके भाई संतोष चौधरी को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Samastipur News: घटना के संबंध में पीड़ित आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने घर से निकल रहा था। इसी दौरान गांव के ही शिवम कुमार चौधरी, दीपक, राजेंद्र आदि अचानक इसे रोक कर गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने लोगों को गाली देने से मना किया तो उन लोगो ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जब उनके बड़े भाई संतोष चौधरी बचाने पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की।
जख्मी को लाया गया सदर अस्पताल।
Samastipur News: हल्ला होने पर जब आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में परिवार के अन्य लोगो ने दोनों भाई को उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग देर शाम दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। उधर, सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है।
क्या कहती है पुलिस
नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र का है। सदर अस्पताल में उपचार के बाद परिवार के लोग जख्मी को निजी अस्पताल ले गए हैं। उजियारपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। इस मामले में अब उजियारपुर पुलिस कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:समस्तीपुर-रोसड़ा बाइपास पर हादसा,बाइक सवार किशोर पोल से टकराया,एक की मौत,दो अन्य घायल
- Samastipur News:समस्तीपुर में होली खेल घर लौटते वक्त हुआ हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान,आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
- Samastipur News:गांव से शहर तक होली का हुड़दंग,समस्तीपुर के धमौन में छाता लेकर लोगों ने मनाई परंपरागत होली
- Samastipur News:गाड़ी में सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग,चिकन लेने गए बच्चे के पैर में लगी गोली,सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस


















