Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांजिट पार्सल के सामने RO वाटर काउंटर नंबर दो के ऊपर अचानक आग लग गई। उठ रही चिंगारी देख प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच अपरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और रेल कर्मियों ने फायर फाइटर के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण स्टेशन की बिजली भी कुछ देर के लिए ठप कर दी गई थी। बाद में मामले की जानकारी पर डीआरएम समेत अधिकारियों ने भी स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद वाटर काउंटर नंबर दो को तत्काल बंद कर दिया गया है। इससे सस्ते दाम पर मिलने वाले आरओ वॉटर के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
Samastipur News: घटना के संबंध में बताया गया है कि दोपहर अचानक समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रांजिट पार्सल के सामने स्थित आरओ वाटर काउंटर दो केंद्र के ऊपर मुख्य लाइन से केंद्र के अंदर जाने वाली बिजली केबल तार से तेज चिंगारी के साथ आग लग गई। यह देख केंद्र के अंदर बैठा कर्मी केंद्र से भाग कर अपनी जान बचाया। इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चारों ओर धुआं ही धुआं भर गया। इससे यात्री दहशत में आ गए।
हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाद में मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने प्लेटफार्म पर उपलब्ध फायर फाइटर का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक की बिजली काट दी गई और केंद्र की सप्लाई भी बंद कर दी गई।


















