Samastipur News: दोनों तमिलनाडु में करते थे मजदूरी, पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त ने ही गला रेत कर हत्या कर दी थी। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर चौर में 19 मार्च को पुलिस ने एक युवक का गला रेता हुआ शव बरामद किया था। मृतक की पहचान पोखरैरा पंचायत के सिलौत गांव के वार्ड 11 चकहुसैन टोला निवासी राजकपूर पासवान के रूप में हुई थी।
मृतक के पिता अर्जुन पासवान ने मुफ्फसिल थाने में आवेदन देकर गांव के ही दो महिला समेत तीन लोगों को हत्या के लिए आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गांव के ही उमेश पासवान के पुत्र सन्नी पासवान (19 वर्ष) के रूप में हुई है।
Samastipur News: पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में उसने घटना के दौरान घटनास्थल पर मौजूद रहने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान वहां पर सन्नी पासवान भी मौजूद था। हालांकि उसने राजकपूर पासवान को बचाने का प्रयास नहीं किया और ना ही इस घटना के संबंध में किसी को जानकारी दी।
पुलिस का मानना है कि अगर समय रहते सन्नी पासवान के द्वारा घटना के संबंध में किसी को जानकारी दी जाती तो संभवत राजकपूर की जान बच सकती थी। समय से इलाज नहीं मिलने पर व अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण राजकपूर पासवान की मौत हो गई। गला रेते जाने की वजह से उसकी मौत छटपटाते-छटपटाते हो गई। वहीं इस घटना के बाद से घटना का मुख्य अभियुक्त फरार है,





















