Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा,महिला दुकानदार की मौत,तीन महिला ग्राहक जख्मी,ड्राइवर ने कहा-ब्रेक फेल होने से हुई घटना

Samastipur News: समस्तीपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुस गया। इस हादसे में एक महिला दुकानदार की मौत हो गई। वही, तीन महिला ग्राहक जख्मी हो गई

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुस गया। इस हादसे में एक महिला दुकानदार की मौत हो गई। वही, तीन महिला ग्राहक जख्मी हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आगजनी कर सड़क जाम किया है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। वही, पूछताछ में ड्राइवर ने कहा कि ब्रेक फेल हो गया था। जिस वजह से ट्रक को नियंत्रण नहीं कर पाया।

खबर सुनें
विज्ञापन

दरअसल, दलसिंहसराय- विद्यापतिनगर मुख्य पथ के स्मारक चौक के समीप निर्माणाधीन एनएच 122 बी स्टोर प्वाइंट की घटना है। जहां, सीमेंट लदी एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला दुकानदार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतका की पहचान विद्यापतिधाम निवासी रामचन्द्र साह की पत्नी मीना देवी (55) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Samastipur News: दलसिंहसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अचानक स्मारक चौक स्थित शांति स्वीट्स एंड चाट हाउस नामक दुकान में घुस गया। इस घटना में दुकान संचालक विद्यापतिधाम निवासी रामचन्द्र साह की पत्नी मीना देवी (55) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीन महिला ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी जख्मी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में दुकान में मीना देवी के परखच्चे उड़ गए। जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने ट्रक संख्या एचआर 69 A 1513 को जब्त कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी विक्रमपुर बांदे निवासी चालक अमरजीत कुमार को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर दलसिंहसराय-बजरंगी चौक पथ को स्मारक चौक के समीप आगजनी कर जाम कर दिया। आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन कर से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

सीमेंट लेकर जा रही थी ट्रक ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

Samastipur News: चालक ने पुलिस को पूछताछ के क्रम में बताया कि यह कर्पूरी ग्राम स्थित रैंक प्वाइंट से सीमेंट लेकर साहिट वृंदावन स्थित निर्माणाधीन एनएच 122 बी के स्टोर जा रहा था। इस दौरान अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह घटना घटी।

वही, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, एसएचओ फिरोज आलम व सीओ कुमार हर्ष द्वारा जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जाम कर रहे लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिली भगत से सड़क किनारे अवैध टेम्पो स्टेंड बनाया गया है। जिस कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होना आम हो गया है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें