Samastipur News Reliance Jewellers समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में हुई 8 करोड़ के जेवरात लूट के 20 दिन गुजर चुके हैं। पुलिस के दावे में जमीनी हकीकत में अंदर दिख रहा है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने दावा किया था कि बदमाशों के गिरोह की पहचान कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी होगी। लेकिन अबतक बदमाश पकड़ में नहीं आये।
जिला पुलिस के साथ ही राज्य एसटीएफ की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर खाक छान रही है लेकिन उसे अब तक सफलता नहीं मिली है। जबकि जिला पुलिस के साथ ही घटना के दूसरे दिन यानी 1 मार्च को समस्तीपुर पहुंचे दरभंगा परिक्षेत्र के डीआईजी बाबूराम ने भी गिरोह की पहचान कर लेने का दावा किया था। लेकिन इस मामले में अब तक किसी भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
हालांकि इस दौरान कई लोगों को पुलिस उठाकर पूछताछ कर चुकी है। लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठने लगा है। हालांकि एएसपी संजय पांडेय का दावा है कि इस लूटकांड में बहुत जल्द ही उन्हें सफलता मिलने वाली है। गिरोह की पहचान कर ली गई है। जिल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस सूत्रो का कहना है कि पुलिस अब बदमाशों के बिल से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है। ताकि उसे आसानी से पकड़ा जा सके। चर्चा यह भी है कि लूट के बाद बदमाश नेपाल के इलाके में छिपे हुए हैं।
जेल में भी बदमाशों से की गई पूछताछ
Samastipur News Reliance Jewellers जिला पुलिस और राज्य एसटीएफ की टीम बदमाशों के करीब पहुंचने के लिए समस्तीपुर मंडल कारा के साथ ही पटना के बेऊर जेल में बंद जिले के कुख्यात अपराधी के साथ मोकामा के एक गैंगेस्टर से पूछताछ की जा चुकी है। बताया गया है कि उसका सरगना इन दोनों रहकर कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। खासकर स्वर्ण व्यवसायी उसके निशाने पर रहे हैं।





















