Samastipur News: अपनी पार्टी जाप के साथ कांग्रेस में जाने के बाद कांग्रेस ने पप्पू यादव के लिए महागठबंधन में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के सामने पूर्णिया की सीट की मांग रख दी। पप्पू भी अड़ गए। दूसरी तरफ लालू प्रसाद ने बीमा भारती को आरजेडी में शामिल कर लिया।
पूर्णिया से बीमा भारती की उम्मीदवारी पर पप्पू यादव ने कहा कि दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोडूंगा। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का विश्वास मेरे साथ है। अब फैसला उनको करना है। लालू यादव मेरे लिए सम्मानित नेता हैं।
पिछले एक साल से मैं प्रणाम पूर्णिया आशीर्वाद यात्रा के तहत घूम रहा हूं। पूर्णिया की जनता मुझे भाई-बेटा मान चुकी है। अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। जिस दिन नामांकन करूंगा, आप लोगों को जानकारी हो जाएगी। बीमा भारती मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह हैं। मैं कांग्रेस के विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए लगातार पूर्णिया में घूम रहा हूं। मैं जनता के बीच हूं।
पति अवधेश मंडल हैं बीमा भारती की ताकत
Samastipur News: बीमा भारती की ताकत उनके पति अवधेश मंडल हैं। भारती गंगोता जाति से आती हैं। बीमा ने पूर्णिया से दावेदारी कर दी, लेकिन इस पेंच को सुलझाने के एजेंडे के साथ कांग्रेस और आरजेडी के बीच कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मुकुल वासनिक के आवास पर बैठक हुई। बैठक के दो बड़े डेवलपमेंट सामने है। कटिहार सीट को लेकर भी पॉलिटिकल डेवलपमेंट है।





















