Samastipur News:समस्तीपुर के विद्यापति में रहने वाले आदर्श कुमार बिहार के 10वीं बोर्ड के सेकेंड टॉपर हैं। उन्हें 500 में से 488 नंबर आए हैं। आदर्श के पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। मां घर में रहकर सिलाई करती हैं। घर में आर्थिक तंगी थी, लेकिन आदर्श ने हौसला नहीं हारा।
Samastipur News: आदर्श ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का हाथ है। उन्होंने मुझे पढ़ाया लिखाया। वहीं, चाचा जी ने अपने कोचिंग में पढ़ाया। मैं यूट्यूब के जरिए और सेल्फ स्टडी कर पढ़ाई किया हूं। आगे चलकर आदर्श IIT का एग्जाम क्लियर कर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
Samastipur News: समस्तीपुर के सदूर ग्रामीण इलाका विद्यापति नगर प्रखंड के दमदमा गांव का रहने वाला आदर्श गांव के ही मिर्जापुर स्थित हाई स्कूल में पढ़ाई की है। आदर्श ने समस्तीपुर का नाम रोशन किया है। आदर्श के पिता रामनाथ महतो दिल्ली में एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। जबकि उनकी मां नीलम देवी घर में सिलाई कढ़ाई कर परिवार चलाती हैं। आदर्श भाई में अकेला है, जबकि उसकी एक बहन सुमन कुमारी की शादी हो चुकी है। वहीं, दूसरी बहन अंजलि बॉटनी में MA की पढ़ाई कर रही है।
चाचा ने अपने कोचिंग में दी है शिक्षा
Samastipur News: आदर्श के चाचा बैजनाथ महतो गांव में ही कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने अपने कोचिंग में आदर्श को निशुल्क शिक्षा प्रदान की है। आदर्श की सफलता के बाद वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं।





















