Samastipur News Today: आपको बताते चले की 4 जुलाई 2025 को समस्तीपुर में सियासत तेज हो गई जब जदयू ने साइकिल रैली के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने की नई रणनीति अपनाई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है।
इसी कड़ी में जदयू जिला कमेटी ने एक अनोखी पहल करते हुए गुरुवार को साइकिल रैली निकाली, जिसका नेतृत्व पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने किया। इस रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर जनता से सीधे संवाद किया और मतदान के महत्व को समझाया। खास बात यह रही कि इस रैली के बहाने जदयू ने विपक्षी दलों पर भी करारा हमला बोला।
रैली के दौरान लगे नारे – “देखो कोई छूटे नहीं, फर्जी कोई जुटे नहीं” – अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह पहल चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
Samastipur News: साइकिल रैली के जरिए समस्तीपुर में मतदाताओं को किया गया जागरूक
समस्तीपुर में गुरुवार को जदयू जिला कमेटी की ओर से प्रखंड व पंचायत स्तर पर एक मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने साइकिल के माध्यम से नगर भ्रमण कर लोगों से मतदान करने की अपील की। इस अभियान का नेतृत्व जदयू की पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने किया।





















