Samastipur News: शहर के बहादुरपुर वार्ड 35 मोहल्ला में चोरो ने बंद मकान को अपना निशाना बनाया है। होली के मौके पर परिवार के साथ गांव गए आरएसएस कर्मी अरविंद्र कुमार के किराये के मकान का ताला तोडकर नकदी समेत करीब पांच लाख रुपए मूल्य के जेवरात आदि की चोरी कर ली।

Samastipur News: घटना की जानकारी रेलवे कर्मी को तब हुई जब वह मंगलवार शाम नाइट ड्यूटी के लिए समस्तीपुर पहुंचे। जब वह अपने क्वार्टर पर गए तो दंग रह गए। चोर उनके क्वार्टर के किचन का दरवाजा तोड़कर घर का सामान ले भागे। घटना की सूचना नगर पुलिस को दी गई।

घटना के संबंध में आरएमएस कर्मी अरविंद्र कुमार ने बताया कि उनका पैतृक घर कल्याणपुर थाने के अकबरपुर गांव में हैं। वह परिवार के साथ 23 मार्च को ही होली मनाने के लिए गांव चले गए थे। 26 को उनकी नाइट ड्यूटी थी। जिस कारण समस्तीपुर पहुंचे तो क्वार्टर देखने के लिए बहादुरपुर पहुंचे। बाहर से ताला लगा हुआ था।

Samastipur News: लेकिन जब वह अंदर गए तो देखा उनके मकान के किचन का गेट खुला हुआ है। जिसके बाद वह कमरा के अंदर गए तो कमरे का आलमारी टूटी हुई थी। घर में रखा नगदी के साथ ही पत्नी का जेवरात आदि कीमती सामान गायब था। जिसके बाद वह नगर थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दी। घटना को लेकर उन्होंने आवेदन दिया है।