Samastipur News: समस्तीपुर के उजियारपुर थाने के गावपुर वार्ड 7 मोहल्ला में होली के मौके पर परदेश से घर लौटे पति व ससुराल वालों ने विवाहित की गला घोंट हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान गांव के संजय दास की पत्नी हेमंती कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। उधर, इस घटना के बाद मायके वालों के बीच कोहराम मच गया।
Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक विवाहिता का भाई विभूतिपुर थाने के महर्षि वार्ड 10 निवासी धीरज कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 6 साल पहले उजियारपुर के गावपुर निवासी संजय के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीकठाक चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही परिवार में तनाव शुरू हो गया। इस दौरान उसकीह बहन को दो बेटी को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि उसकी बहन अपनी सास के साथ अकेले ही गांव में रहती थी। जबकि उसका पति और ससुर कोलकाता में रहते हैं।
Samastipur News: होली के मौके पर पति के साथ उसका ससुराल भी घर आया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी बहन से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान घर में झगड़ा की आवाज आने लगी। जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। जब उन्होंने करीब आधे घंटे के बाद फोन किया तो उसकी बहन का फोन नहीं उठा। इस दौरान बहनोई और परिवार के अन्य लोगों को फोन किया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। शक होने पर वह गाव पुर पहुंचे तो उसकी बहन के घर में ताला लगा हुआ था।
वाहन से शव उतारने के बाद ससुराल वाले हुए फरार
धीरज ने बताया कि कुछ देर बाद ही उन्होंने देखा कि एक वाहन से उनकी बहन का शव उतारा जा रहा था। बहनोई व बहन के ससुराल वाले शव उतारने के बाद कुछ कहे वहां से फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को जब्त किया। आरोप है कि गला दबाकर हत्या की गई है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

क्या कहती है पुलिस
उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मृतक के भाई द्वारा अपने बहनोई और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। अभी पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:घर का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी,किचन के रास्ते घुसे थे चोर,होली में गांव गया था पूरा परिवार
- Samastipur News:समस्तीपुर में कुपोषित मां-बच्चों का होगा इलाज,बन कर तैयार हुआ चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर,जल्द लोगों को मिलेगी सुविधा
- Samastipur News:शराब बेचने से मना किया तो सहोदर भाइयों को पीटा,लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया,सदर अस्पताल में दोनों एडमिट
- Samastipur News:समस्तीपुर-रोसड़ा बाइपास पर हादसा,बाइक सवार किशोर पोल से टकराया,एक की मौत,दो अन्य घायल


















