Samastipur News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन से लगातार तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। 16 मार्च को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा तापमान रिकॉड किया।इस बीच 20 मार्च तक पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। लेकिन मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। इस अवधि में औसतन 9 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्य रुप से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है अधिकतम तापमान, 18-20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना
खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार करें सिंचाई उत्तर बिहार में मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करने की सलाह दी गई है। सरसों की कटनी, दौनी एवं सुखाने के कार्य को उच्च प्राथमिकता देकर संपन्न करें।





















