समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें कक्षा 1 की छात्रा के साथ उसके ही स्कूल के कक्षा 7 के एक छात्र द्वारा छेड़खानी का मामला उजागर हुआ है। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजन महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इस दौरान स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।
Samastipur News, का मामला: परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल गई थी। बच्ची ने घर लौटकर परिवार को छेड़खानी की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। स्कूल प्रबंधन का कहना था कि वहां 300 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं और वे किसी एक बच्चे की निगरानी की जिम्मेदारी नहीं ले सकते।
घटना के बाद परिजन कल्याणपुर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने बच्ची को पहले अस्पताल ले जाने की सलाह दी। अगले दिन, शनिवार को परिजन बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें महिला थाने जाने के निर्देश दिए गए। पूरा मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
लापरवाही से परिजन नाराज, महिला थाने में की शिकायत
पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने छेड़खानी के इस गंभीर मामले में उचित कार्रवाई नहीं की और इसे हल्के में लिया। परिजनों ने महिला थाना में स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना ने अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पटोरी: झाड़ू को लेकर विवाद में सास-बहू पर हमला, बहू की मौत
दूसरी ओर, समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव से भी एक दुखद घटना सामने आई है। यहां नई झाड़ू को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने सास-बहू की पिटाई कर दी, जिससे बहू की मौत हो गई और सास की हालत गंभीर बनी हुई है।















