Samastipur News: समस्तीपुर में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक किशोर को कुचल दिया। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर मोहनपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के ही उपेंद्र शाह का बेटा नीतीश कुमार (14) बताया गया है।
Samastipur News: घटना की सूचना पर कुछ देर के लिए लोगों ने रसलपुर घाट के पास सड़क भी जाम कर दिया। हालांकि, बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर घाट के पास की है।
Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक के नाना महेश शाह ने बताया कि उनका नाती दोपहर करीब 3 बजे रसलपुर घाट से साइकिल पर सवार होकर पत्थर घाट चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से बंडल निर्माण को लेकर पत्थर लेकर आ रही ट्रक ने उसे कुचल डाला। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जुटे लोगों ने जख्मी को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।
लोगों ने जाम की सड़क
Samastipur News: इस घटना से नाराज लोगों ने रसलपुर घाट के पास सड़क जाम कर दिया। इससे पत्थर घाट चौक से रसलपुर घाट के बीच जाम लग गया। हालांकि ग्रामीण पथ होने के कारण जाम की वैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना की सूचना पर मोहनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया। वहीं, शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

पुलिस पदाधिकारी का बयान
मोहनपुर के अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Bihar News:महागठबंधन में लालू ही बॉस,कांग्रेस को 9 सीटें मिली,लेकिन 4 बदल गई,राजद की 7 सीटें बढ़ गईं,सीट शेयरिंग का पूरा एनालिसिस
- Bihar News:पप्पू यादव ही नहीं,सहनी की दाल भी नहीं गली,सन ऑफ मल्लाह बातचीत में ही फंसे रहे, सीट शेयरिंग में हाथ खाली; जानिए क्यों
- Samastipur News:रिलायंस ज्वेलर्स में लूटकांड का मास्टर माइंड भोपाल से गिरफ्तार,8 करोड़ रुपए के सोने-हीरें के जेवरात लूटे थे,तीन लाख रुपए का इनाम था घोषित
- Samastipur News:नित्यानंद राय ने लालू परिवार पर साधा निशाना,कहा- अपराधियों को संरक्षण देने वाले के रूप में तेजस्वी की पहचान,पप्पू यादव को बताया बिना पेंदी का लोटा


















