Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:गर्दन रेत हुआ युवक की हत्या,घर से गांव के चार लोगों के साथ निकाला था,अगले दिन गेहूं में मिला शव

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। युवक की लाश मंगलवार दोपहर गेहूं के खेत में लोगों ने द

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। युवक की लाश मंगलवार दोपहर गेहूं के खेत में लोगों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के रहमतपुर सिलौत गांव निवासी अर्जुन पासवान के 21 साल के बेटे और राज कपूर के रूप में की गई है।

खबर सुनें
विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतक के दादा ने बताया कि शाम करीब 7 बजे उनका पोता गांव के ही तीन-चार लोगों के साथ निकला था। लेकिन रात भर वह नहीं लौटा। घर के लोग उसकी खोजबीन कर ही रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। उसका मोबाइल भी बंद था।

विज्ञापन

Samastipur News: मंगलवार दिन के करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि रहमतपुर सिक्स लेन चिमनी के पास गेहूं के खेत में राज कपूर का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि राज कपूर की गला काट दी गई है। वहीं, युवक की हत्या किए जाने की सूचना के बाद इलाक में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई पारिवारिक सदस्यों के बीच इस घटना को लेकर कोहराम मच गया।

बाहर में रहता था युवक, पांच महीना पहले घर आया

Samastipur News: परिवार के लोगों ने बताया कि राज कपूर प्रदेश में रहता था करीब 5 माह पूर्व गांव लौटा था तब से गांव में ही रह रहा था वह घर का इकलौता चिराग था। परिवार के लोगों ने किसी से वैसी दुश्मनी की बात तो नहीं बताई।

कुछ दिन पहले एक लड़की को लेकर हुआ था विवाद

Samastipur News: बताया गया है कि राज कपूर पर गांव की ही एक लड़की ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई थी। यह मामला अभी कोर्ट में विचार अधीन है। हालांकि मामले को सलटाने के लिए गांव में कई स्तर पर पंचायत भी हुआ था लेकिन अब तक इस मामले में समझौता नहीं हुआ था। परिवार के लोग इस हत्या के पीछे उसे विवाद को भी जोडकर देख रहे हैं।

गांजा पिलाने के बाद जान से मारने की चर्चा

घटना के बाद लोगों के बीच यह बात सामने आ रही है कि गांव के ही चार युवकों के द्वारा इसे घर से बुलाकर ले जाया गया था सिक्स लाइन पुलिया के पास शाम में लोगों ने इसे गांजा पीता हुआ देखा था। माना जा रहा है कि गांजा पिलाकर नशे की हालत में गला रेत कर हत्या कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा

घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने कई अहम जानकारी दी है। पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें