Samastipur News: समस्तीपुर जिले में हाल के दिनों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटी लूट व हत्या की तीन बड़ी वारदात में अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इस बीच दलसिंहसराय के बसढ़िया में युवक की गला रेत कर हत्या ने पुलिस की परेशानी और बढ़ा दी है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि सभी कांडों में पुलिस की टीम अपनी काम कर रही है। जल्द ही कांडों का खुलासा कर दिया जाएगा। लेकिन घटना के बाद गुजर रहा समय कई सवाल खड़ा कर रहा है।
पहली घटना
Samastipur News: 28 फरवरी की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड में आठ की संख्या में आये हथियार बदमाशों ने रिलायंस ज्लेवर्स से करीब 8 करोड़ रुपए मूल्य के सोना व हीरा से बने जेवरात की लूट कर ली। इस घटना का 22 दिन गुजर चुका है। लेकिन पुलिस को इस मामले में सुराग नहीं मिला है। जबकि घटना के दूसरे दिन से ही पुलिस के वरीय पदाधिकारी गिरोह का खुलासा का दावा करते हुए जल्द गिरफ्तारी की बात कर रहे लेकिन अबतक इस मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। चर्चा है बदमाश नेपाल के काठमांडू में छीपे हैं।
दूसरी घटना
Samastipur News: 14 मार्च की रात मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव में घर के दरवाजे पर सो रहे किसान हरिशचंद्र राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई। किसान के सिर में एक गोली लगी थी। इस घटना के बाद परिवार के लोगो ने गांव के ही लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।
घटना के पीछे ट्रैक्टर आरोपितों के द्वारा मारे जाने की बात सामने आयी। घटना के पीछे पुलिस के पास एक और भी एंगल है। गांव में लगी सीसीटीबी फुटेज में भी आरोपी दिख रहे हैं। लेकिन इस मामले में अबतक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।





















