Samastipur Husband Murdered by Wife and Tuition Teacher Lover: मस्तीपुर के लगुनियां रघुकंठ गांव में एक खौफनाक वारदात ने पूरे जिले को हिला दिया। ऑटो ड्राइवर सोनू कुमार की हत्या ने रिश्तों की मर्यादा, भरोसे और प्रेम के ढोंग को आईना दिखा दिया। इस केस में जो खुलासे हो रहे हैं, वो न सिर्फ चौंकाने वाले हैं, बल्कि समाज में बढ़ती अवैध संबंधों की खतरनाक सच्चाई को उजागर करते हैं।
पत्नी और ट्यूशन टीचर की प्रेम कहानी ने ली जान
सोनू कुमार की मौत अब एक आम मर्डर नहीं रह गई है। यह मामला extramarital affair leads to murder का क्लासिक उदाहरण बन चुका है। पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ कि सोनू ने अपनी पत्नी स्मिता झा को ट्यूशन टीचर हरिओम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उस दिन के बाद से ही दोनों के बीच तनाव और झगड़ा शुरू हो गया था।
Sonu Kumar murder news: अवैध रिश्तों की चुकानी पड़ी कीमत

25 जुलाई 2025 शुक्रवार की रात सोनू अपने ऑटो से कहीं निकला था, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश उसी के घर में खून से सनी मिली। गले पर गहरे निशान थे। पिता टुनटुन झा ने साफ आरोप लगाया कि उनकी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस murder को अंजाम दिया है। इस खबर में सबसे दर्दनाक हिस्सा यह है कि सोनू के दो मासूम बच्चे हैं जो अब अनाथ हो चुके हैं।
पत्नी और प्रेमी के बीच था गहरा रिश्ता
पुलिस के अनुसार, सोनू की पत्नी स्मिता और हरिओम का रिश्ता लंबे समय से चल रहा था। जिस दिन सोनू ने दोनों को एक कमरे में देखा, उसी दिन से इस wife lover murder plot की पटकथा लिखनी शुरू हो गई थी।















