Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:घर के तहखाना को बनाया शराब की फैक्ट्री,होली पर समस्तीपुर में विदेशी शराब को ज्यादा दामों में बेचने की तैयारी 8 गिरफ्तार

Samastipur News: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाने के फतेहपुर गांव के नरसिंग स्थान के पास बुधवार शाम पुलिस ने एक घर के तहखाने में चल रहे मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाने के फतेहपुर गांव के नरसिंग स्थान के पास बुधवार शाम पुलिस ने एक घर के तहखाने में चल रहे मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने ब्रैंडेड कंपनी की शराब का रैपर, खाली बोतल के साथ ही बनी और अर्धनिर्मित शराब बरामद की है।

खबर सुनें
विज्ञापन

शराब का निर्माण घर के बेसमेंट में किया जा रहा है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा स्प्रीट भी बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मुख्य कारोबारी के अलावा गृहस्वामी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Samastipur News: गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मुसरीघरारी थाने के फतेहपुर गांव निवासी उमेश कुमार उर्फ ननकी, इसके अलावा इसी गांव का रूपेश कुमार, देंवेंद्र पासवान, ताजपुर थाने के पानीटंकी निवासी मो. चांद, गुनाई बसरी के संतोष कुमार उर्फ अवधेश कुमार, कर्पूरीग्राम थाने के मकंदपुर गांव के राजनारायण, सरसलपुर सरायरंजन के मनीष कुमार, व मुजफ्फरपुर के बोचहा के कृष्णा कुमार सहनी के रूप में की गई है।

एएसपी ने दी पूरे मामले की जानकारी

Samastipur News: एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कारण बिहार की सीमा में प्रवेश के दौरान विशेष चेकिंग के कारण शराब पकड़े जाने की आशंका को देखते हुए 18 विभिन्न शराब कारोबारियों ने लोकल स्तर पर शराब बनाने का सींडिकेट बनाया। इसके लिए मुजफ्फरपुर का कृष्णा ने पूरी तैयारी की और कारीगर को बुलाया। वहीं उमेश के घर में बने तहखाने में शराब का निर्माण शुरू किया।

इसके लिए बंगाल से स्प्रीट मंगवाया। खाली शीशे की बोतल के साथ ही रैपर और शराब का एसेंस तक मंगाया गया। बोतल पैकिंग की मशीन भी मंगाई गई। शराब का निर्माण भी शुरू किया गया। लेकिन इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजूल अंसारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की मौत मामले का खुलासा हो गया।

होली और चुनाव को देखते हुए किया जा रहा था निर्माण

Samastipur News: एएसपी ने बताया कि होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए शराब ज्यादा दाम पर बेचने के लिए शराब का निर्माण किया जा रहा था। एएसपी ने बताया कि अभी नकली शराब की खेप बाजार में नहीं जा पाया था। संभव है कि इसके सेवन से लोगों की जान जा सकती थी। पुलिस ने शराब कारोबारी के इस रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। एएसपी ने कहा कि इस मामले में अभी दस अन्य कारोबारी की गिरफ्तारी बाकी है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें